आज पहल-एक प्रयास ऑफिस में और पहल ऑफिस के सामने आसमानी कलर की भारतीय खिलाड़ियों की यूनिफॉर्म वाली टी शर्ट खूब दिखाई पड़ रही थी| आज पहल-एक प्रयास का चतुर्थ वार्षिकोत्सव है हालांकि पहल-एक प्रयास की स्थापना 26 जनवरी 2014 को हुई थी परंतु इसका रजिस्ट्रेशन 15 जून 2014 को हुआ था। वार्षिक उत्सव की तैयारियां पहल एक प्रयास के वालंटियर्स पिछले 1 महीने से कर रहे थे जैसा कि सभी को पता है पहल एक प्रयास संस्था स्वच्छता के क्षेत्र में मेरठ में पिछले 232 हफ्तों से श्रमदान के द्वारा और पेंटिंग के द्वारा शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए प्रयासरत है और संस्था में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी स्वयंसेवक श्रमदान के लिए हर रविवार को अपने 3 घंटे देते हैं आज संस्था में 600 से ज्यादा रजिस्टर्ड सदस्य हैं। पहल एक प्रयास वालंटियर्स ने वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम से रंगारंग कार्यक्रमों के जरिए अतिथियों और पहल एक प्रयास के सदस्यों और उनके परिवारों का मनोरंजन करके मनाया। जिसमें स्वर साधना स्कूल के विद्यार्थियों का गायन, दीपक कत्थक केंद्र के विद्यार्थियों का कत्थक नृत्य, पहल एक प्रयास वालंटियर कार्तिका, राहुल यादव, नीरा तोमर, प्रशांत सागर, ऋषि सिरोही, सागर कुमार, मार्तंड, रोहित, कशिश, निखिल, गौरव, सार्थक, अवनीश, अनुज, लकी और उद्देश्य के द्वारा विभिन्न नृत्य व गायन की प्रस्तुतियां दी गई। एक-एक प्रयास संस्था मेरठ और मेरठ के आसपास के क्षेत्र में सामाजिक क्षेत्र में एक नई पहल करने के लिए प्रतिवर्ष किसी ना किसी को सम्मानित करती है इस बार का सम्मान डॉ एस के सूरी को सबकी रसोई के लिए दिया गया उल्लेखनीय है कि डॉ एस के सूरी सबकी रसोई के जरिए मेरठ के विभिन्न क्षेत्र, स्थानों पर ₹5 में 3500 से ज्यादा लोगों को खाना खिला रहे हैं | इससे पहले यह पुरस्कार पहल एक प्रयास की विभिन्न शाखाओं पहल-एक प्रयास मोदीनगर पहल-एक प्रयास भदोही और पहल-एक प्रयास हापुड़ को दिया जा चुका है इस बार भी इन तीनों शाखाओं के वालंटियर्स को सम्मानित किया गया। पहल एक प्रयास में अपने ही स्वयंसेवकों को विभिन्न वर्गों में अत्यंत नियमित कैटेगरी में कृतज्ञतापूर्वक सम्मानित किया यह सम्मान देने वाले भी उस कैटेगरी में निपुण पहल के स्वयंसेवक ही थे। बाल सिपाही सम्मान (10 वर्ष से कम के बालकों के लिए) स्वच्छता सेनानी (सीनिअर सिटीजन) सम्मान स्वच्छता मित्र सम्मान (बाल्मीकि सम्मान) समर्पित परिवार (सम्पूर्ण पहल वालंटियर) सम्मान, बेस्ट स्पाट के बेस्ट कप्तान सम्मान, वालंटियर ऑफ द मंथ सम्मान, पहल प्रहरी सम्मान, हेल्पिंग हैंड सम्मान और विभिन्न कलाकारों का सम्मान संस्था द्वारा किया गया। मोस्ट नियमित स्वयंसेवक कैटेगरी में बाहुबली सम्मान (फावड़ा चलाने वाले) अभिषेक शर्मा को रंगीले सम्मान (कलरिंग टीम) अनुभूति को, DNA आर्टिस्ट (पेंटिंग बनाने वाले) सम्मान ममता दीक्षित को कैलीग्राफी आर्टिस्ट(स्लोगन लिखने वाले) सम्मान गोपाल शर्मा को पाठशाला शिक्षक सम्मान प्रीति कश्यप को पहल संवादक प्रणवीर सिंह को, पहल मित्र सम्मान अमोघ कायस्थ को, पहल उपहार प्रेरक सम्मान दीपांशु चौधरी को, पहल पत्रिका संपादक सम्मान तनुज पहल को चीयरफुल मेल स्वयंसेवक सम्मान प्रदीप पवार को, चीयर फुल फीमेल स्वयंसेवक सम्मान कार्तिका महाजन को, बेस्ट कप्तान सम्मान प्रशांत सागर, मनोज प्रजापति और अरुण शर्मा को दिया गया परिवार सम्मान अरुण शर्मा, गीतू शर्मा और दिव्यांशी शर्मा को मुख्य अतिथि द्वारा दिया गया एक प्रयास हर बार कृतज्ञतापूर्वक पीढ़ी-दर-पीढ़ी समाज की स्वच्छता के लिए मित्र बनकर सेवा करने के लिए किसी ना किसी वाल्मीकि को सम्मानित करती है | इस बार का सम्मान मेडिकल कॉलेज की देखरेख करने के लिए विकास कुमार जी को दिया गया। इस बार का मुख्य आकर्षण चार लकी ड्रा थे जिनमें से 1 मेगा लकी ड्रा क्रॉस ब्रांड की मल्टी स्पीड हाई एंड साइकिल अविनाश जी एजेंसी के द्वारा आयोजित की गई थी बाकी तीन लकी ड्रा 1 ग्राम सोने के पेंडेंट पहल के ही एक वालंटियर विकास वर्मा द्वारा प्रायोजित किए गए थे। इस अवसर पर पहल पत्रिका के चतुर्थ निशुल्क संस्करण का भी विमोचन किया गया पत्रिका के संपादक शुभम पहल और सह संपादक आदित्य पहल और बसंत चौहान और तनुज प्रजापति ने बताया कि इस संस्करण में विज्ञापनदाताओं के सहयोग से पहल स्वयंसेवकों ने स्वच्छता और सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध अपने लेखों और कविताओं से समाज को संदेश दिया है इसमें वर्ष भर के पहल एक प्रयास के क्रियाकलापों की भी झलक है। आज के मुख्य अतिथि मेरठ के एसएसपी श्री राजेश कुमार पांडे रहे और विशिष्ट अतिथियों में सांसद श्री राजेंद्र अग्रवाल जी, ऍम डी ए के वाईस चेयरमैन श्री साहब सिंह जी, नगर निगम के चीफ इंजीनियर कुलभूषण वार्ष्णेय जी रहे। आज के कप्तान वसंत चौहान, असीम कायस्थ, शांतनु शर्मा और विदुषी रहे | कार्यक्रम को सफल बनाने में अमित शर्मा, संजना वत्स रस्तोगी, उमेश राघव, पंकज पहल का अमूल्य सहयोग रहा। पहल -एक प्रयास के चतुर्थ वार्षिकोत्सव में पधारे सभी सदस्यों, परिवारजनों, कलाकारों और अतिथियों का बहुत बहुत आभार| At last this was a memorable day for all of us. Of course as always written: आज का दिन कुछ अच्छा और अलग सा था। आज बहुत अच्छा महसूस हो रहा है – पहल-एक प्रयास


